Silicosis Prevention Awareness Camp Organized for Stone Article Workers as Part of the Panch Gaurav Program-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 5:22 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंच गौरव कार्यक्रम के तहत स्टोन आर्टिकल्स श्रमिकों के लिए सिलिकोसिस बचाव जागरूकता शिविर आयोजित

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 सितम्बर 2026 4:38 PM (IST)
पंच गौरव कार्यक्रम के तहत स्टोन आर्टिकल्स श्रमिकों के लिए सिलिकोसिस बचाव जागरूकता शिविर आयोजित
पत्थर तराशने और प्रसंस्करण कार्य से जुड़े श्रमिकों को बचाव के उपायों की दी जानकारी दौसा। पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिले में एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में चिन्हित स्टोन आर्टिकल्स (पत्थर के शिल्प) से जुड़े श्रमिकों को सिलिकोसिस बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए सिकंदरा में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पत्थर के काम से जुड़े श्रमिकों और व्यवसायियों को बीमारी से बचाव के उपायों तथा उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक मेघराज मीना ने बताया कि शिविर का आयोजन यहां प्रधान गेस्ट हाउस में किया गया। इस दौरान पत्थर तराशने एवं प्रसंस्करण कार्य में लगे कारीगरों और श्रमिकों को सिलिकोसिस बीमारी के कारणों, बचाव के उपायों तथा कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।
श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।शिविर में उद्योग विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र श्रमिकों एवं पत्थर व्यवसाय से जुड़े लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।
शिविर में राजेश्वर गौड़, मनीषा मीना, आरपी सैनी, सिकंदरा के रामखिलाड़ी सैनी सहित बड़ी संख्या में पत्थर व्यवसायी एवं श्रमिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement