Sikkim Governor Om Mathur granddaughter wedding today; several prominent leaders, including Amit Shah and Rajnath Singh, will be present.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 18, 2026 9:20 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिक्किम राज्यपाल ओम माथुर की पोती की शादी आज, अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित कई बड़े नेता होंगे मौजूद

khaskhabar.com: शनिवार, 22 नवम्बर 2025 1:59 PM (IST)
सिक्किम राज्यपाल ओम माथुर की पोती की शादी आज, अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित कई बड़े नेता होंगे मौजूद
पाली। सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर की पोती कोमल माथुर आज शनिवार, 22 नवंबर को पाली जिले के राणकपुर रोड स्थित होटल लाल बाग में मोनित के साथ वैवाहिक बंधन में बंधेंगी। शादी में आशीर्वाद देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत राजस्थान, दिल्ली और सिक्किम सहित देशभर के कई बड़े पॉलिटिशियन और बिजनेसमैन शामिल होंगे। VIP मूवमेंट को देखते हुए जिला कलेक्टर एलएन मंत्री और SP आदर्श सिधु के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है। ड्रोन उड़ाने पर रोक भी लगाई गई है ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई बाधा न आए।
ओम माथुर भाजपा के शीर्ष नेताओं में शामिल हैं और पाली जिले के बेडल गांव (फालना) से आते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement