Shri Rashtriya Kshatriya Yuva Ekta Bharat paid tribute to the martyrs of Pulwama-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 13, 2026 1:48 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलवामा के शहीदों को श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ने दी श्रद्धांजलि

khaskhabar.com: सोमवार, 16 फ़रवरी 2026 5:23 PM (IST)
पुलवामा के शहीदों को श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ने दी श्रद्धांजलि
अछनेरा (आगरा)। पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के कार्यकर्ताओं ने देश के वीर बलिदानियों को नमन किया। आगरा जिले के अछनेरा ब्लॉक में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। संगठन के संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में एकत्र होकर 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए मां भारती के सपूतों को याद किया। शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया और उनकी वीरता के जयकारे लगाए गए। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अछनेरा, प्रांशु सिंह सिकरवार ने कहा, "पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों का सर्वोच्च बलिदान देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमारे वीर जवानों ने देश की सीमाओं और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।" श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा में संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष करन सिकरवार, अंकुल सिकरवार, अंकुश सिकरवार, विष्णु सिकरवार, शिवम सिकरवार, ऋषि सिकरवार, लवकुश सिकरवार, दीपक सिकरवार सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement