Shri Rajput Sabha meeting emphasizes values, education, and the environment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 12, 2025 2:41 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्री राजपूत सभा की बैठक में संस्कार, शिक्षा और पर्यावरण पर जोर

khaskhabar.com: सोमवार, 10 नवम्बर 2025 4:38 PM (IST)
श्री राजपूत सभा की बैठक में संस्कार, शिक्षा और पर्यावरण पर जोर
18 नवंबर को जयपुर में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह लालसोट । श्री राजपूत सभा की बैठक अध्यक्ष जगदीश सिंह बांकावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण सामाजिक प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभा में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय महत्व के महापुरुषों की जयंती समाज स्तर पर मनाई जाएगी, ताकि युवाओं को उनके आदर्शों और मूल्यों से प्रेरणा मिल सके। वक्ताओं ने कहा कि आज बच्चों की शिक्षा का स्तर तो बढ़ा है, परंतु संस्कारों की कमी चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि तकनीकी युग में बच्चे मोबाइल और सोशल मीडिया में अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं, जिससे पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों से दूरी बढ़ रही है। सभा ने संकल्प लिया कि अब शिक्षा के साथ-साथ संस्कार निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा और बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी विशेष प्रस्ताव पारित किया गया। सभा ने सभी सदस्यों से प्लास्टिक मुक्त परिवार बनाने और पर्यावरण संरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि 18 नवंबर को जयपुर में सवाई जयसिंह जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज की मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए लालसोट इकाई के सदस्य शीघ्र पंजीकरण कराएंगे।
इस अवसर पर संरक्षक अमर सिंह राजावत, गोपाल सिंह राजावत, प्रेम सिंह गोल्या, शिवराज सिंह निजरना, मुकुट सिंह बड़े खण, लक्ष्मण सिंह राजावत और राजेंद्र सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement