Shri Krishna Janmashtami: Nands Beloved Arrives at Jaipur Gupt Vrindavan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 14, 2026 9:58 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीकृष्ण जन्माष्टमीः जयपुर के गुप्त वृन्दावन में आला ‘नन्द का लाला’

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026 11:09 PM (IST)
श्रीकृष्ण जन्माष्टमीः जयपुर के गुप्त वृन्दावन में आला ‘नन्द का लाला’
खास खबर। जयपुर ‘नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ आज पूरी प्रकृति नन्द के लाल का स्वागत करने के लिए आतुर हो गई है, सर्व आकर्षक, मन को मोहने वाले, अधर्म पर धर्म की विजय करने वाले मोर मुकुट धारी ‘कृष्ण’ का आगमन हो गया है। जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम में नन्द के लाल का जन्मदिवस ‘जन्माष्टमी’ बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। लाखों लोगों ने अपने प्रिय ‘कृष्ण’ के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
मंदिर के अध्यक्ष अमितासना दास ने बताया कि आज पूरा गुप्त वृन्दावन धाम ‘कृष्णमय’ हो गया है, मंदिर का हर कोना कृष्ण के प्रेम से आच्छादित हो रहा है। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मध्यरात्री मे भगवान् श्री श्री कृष्ण बलराम का महा अभिषेक नारियल पानी,दिव्य जल, जड़ी बूटियां, पंचामृत और पंच्गव्यों से किया गया। जन्माष्टमी पर भगवन को 108 प्रकार के राज भोग अर्पित किये गए इसके साथ ही हर अभिषेक के बाद मिष्ठान और माखन मिसरी का भोग लगाया गया।
मंदिर के अध्यक्ष अमितासना दास ने जन्माष्टमी पर ‘कृष्ण’ के आगमन की बधाई देते हुए बताया कि गुप्त वृन्दावन धाम में यशोदानंदन का अभिनन्दन बड़ी ही धूम धाम से किया गया, भगवान् ने पीले और नीले रंग की पौशाक धारण की, उन्हें चन्दन के तेल से पंचामृत स्नान करवाया गया, उन्होंने कहा कृष्ण सब कारणों के कारण हैं और जब जब धर्म की हानि होती है तो हर युग में उसकी स्थापना के लिए कृष्ण अवतार लेते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement