Showing pistols looted 12 thousand rupees-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 12, 2026 3:10 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पिस्तौल दिखाकर लूटे 12 हजार रुपए

khaskhabar.com: सोमवार, 06 फ़रवरी 2017 10:41 PM (IST)
पिस्तौल दिखाकर लूटे 12 हजार रुपए
उदयपुर। शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में दिन- दहाड़े पिस्तौल दिखाकर लूट की वारदात से सनसनी फ़ैल गई। सीएमएस कलेक्शन कंपनी में काम करने वाला लाखन सिंह नाम का युवक करीब 12 हजार की नगदी से भरा बैग लेकर ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर बाइक से निकला ही था कि बाइक पर आये 2 उच्चके उससे बैग छीन भागे। लाखन ने बताया कि बदमाशों के पास पिस्तौल थी, जिसे दिखाकर उसे पहले चलती बाइक से पटक दिया, फिर बैग छीन कर भाग गए। लाखन से शोर मचाया, लेकिन बदमाश तेज रफ़्तार बाइक पर भाग निकले। सूचना मिलते ही भूपालपुरा पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने वारदात स्थल पर संचालित ऑफिस शोरूम के बहार लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है , ताकि बदमाशों की पहचान कर पकड़ा जा सके। जिस कंपनी में लाखन काम करता है उसका पैसा कलेक्शन का काम है जिसमें करीब 30 युवक काम करते हैं। इस कंपनी के दफ्तर से रोजाना लाखों की नकदी का कलेक्शन इधर उधर होता है। लेकिन आज लूट के दौरान कम नकदी थी।

[@ यहां पेड़ों की रक्षा को 363 लोगों ने दिया था बलिदान]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement