उदयपुर। स्टार प्लस के चर्चित दीया और बाती सीरियल में सूरज और संध्या का किरदार निभा रहे कलाकारों ने शनिवार को उदयपुर मे शूटिंग की। अपने दो दिन के शूट में उदयपुर के जगदीश चौक और गणगौर घाट पर सीरियल के कुछ दृश्य फिल्माए गए। इन दृश्यों में सूरज अपनी पत्नी संध्या के साथ आतंकवादियों से बचकर भागने की कोशिश करते नजर आए।