Sho tried to crush-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 8:19 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शराब माफिया की गाड़ी रोकना पड़ा भारी, थानेदार को कुचलने का किया प्रयास

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 5:16 PM (IST)
शराब माफिया की गाड़ी रोकना पड़ा भारी, थानेदार को कुचलने का किया प्रयास
अंबाला। एनएच स्थित जेल पुल पर मंगलवार को शराब माफिया के गुर्गों ने एक थानेदार को गाड़ी से कुचलकर जान से मारने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते थानेदार ने रास्ते से हटकर बमुष्किल अपनी जान बचाई। इस दौरान थानेदार ने तस्करी की सूचना के बाद नाकाबंदी के दौरान आरोपियों की गाड़ी को रोकने का इषारा किया था। बाद में पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर उसे रुकवाया और आरोपी छावनी के तेजेंद्र सिंह और सोनू उर्फ विक्रम को जानलेवा हमले और आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपियों को बलदेवनगर थाना पुलिस ने कोर्ट में पेष किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने गाड़ी से देषी शराब और अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद की है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement