Shivani had 10 million package-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 10:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिवानी को मिला 10 लाख का पैकेज

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 9:36 PM (IST)
शिवानी को मिला 10 लाख का पैकेज
होशियारपुर। रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा के दिशानिर्देशों अनुसार रयात बाहरा यूनिवर्सिटी मोहाली में प्लेसमेंट का आयोजन किया गया । इसमें 100 के करीब विद्यार्थियों को देश विदेश की बड़ी कंपनियों ने चुना । इस अवसर पर कैंपस डायरेक्टर डा. दलजीत सिंह बावा ने जानकारी देते हुए बताया कि होशियारपुर कैंपस के 22 विद्यार्थियों को बड़ी कंपनियों में अच्छे पैकेज पर चुना गया इस में बीटैक 2015 की शिवानी भूपल को एमेजोन कंपनी में 10 लाख रुपए वार्षिक सैलेरी पैकेज में चुना गया । उन्होनों ने बताया कि आयोजित प्लेसमैंट ड्राइव में होशियारपुर कैंपस इन 22 विद्यार्थियों को विप्रो, कोन्सार , आरटैक तथा कैपजैमिनाई आदि कंपनियों में औस्तन 3 लाख वार्षिक पैकेज में रोजगार मुहैया करवाए गए ।
प्लेसमैंट अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि रयात बाहरा ग्रुप के सभी कैंपसों में समय समय पर देश विदेश की बड़ी बड़ी कंपनियां प्लेसमैंट के लिए आती रहती है उसी दौरान हमारे कालेजों में शिक्षा ले रहे विद्यार्थी को हम इंडस्ट्री के लिए तैयार करते है । कैंपस डायरेक्टर डा. बावा व संयुक्त कैंपस डायरेक्टर डा. चंद्र मोहन , डा. चरनजीत सिंह, प्रो. एच.एस.धामी , प्रो. अमनदीप कौर ,प्रो. आर .एस . सलारिया , प्रो. हरनीत कौर के अलावा सभी विद्यार्थियों को बधाई के साथ -साथ भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement