शिमला : रामपुर में HRTC की बस सड़क से 50 मीटर नीचे पलटी, एक की मौत और 15 से अधिक यात्री घायल

टला बड़ा हादसा: गनीमत यह रही कि नीचे गिरते वक्त बस एक गोशाला के पिछले हिस्से से टकराकर रुक गई। यदि बस वहाँ से आगे और नीचे खाई में लुढ़क जाती, तो जन-माल का बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था।
मृतक की पहचान: हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान वंश (20) पुत्र सुरंजन, निवासी गाँव कराली (तहसील रामपुर) के रूप में हुई है। युवक ने अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।
राहत और बचाव कार्य
दुर्घटना के समय बस में चालक-परिचालक समेत करीब 20 लोग सवार बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और अपने स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए निजी वाहनों की मदद से घायलों को तुरंत रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुँचाया। अब तक 17 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है, जिनमें से दो यात्रियों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा बस चालक, परिचालक और अन्य यात्रियों से पूछताछ की जा रही है ताकि हादसे की असल वजह का पता लगाया जा सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


