Seva Pakhwada is not a party work but a mass movement for public service: Mohan Lal Baroli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 13, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेवा पखवाड़ा पार्टी का कार्य नहीं, बल्कि जनसेवा का जनांदोलन है : मोहन लाल बड़ौली

khaskhabar.com: रविवार, 14 सितम्बर 2025 11:19 PM (IST)
सेवा पखवाड़ा पार्टी का कार्य नहीं, बल्कि जनसेवा का जनांदोलन है : मोहन लाल बड़ौली
पानीपत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहाकि पीएम मोदी के जन्म दिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। यह सेवा पखवाड़ा महज पार्टी कार्य नहीं, बल्कि जनसेवा का जनांदोलन है, इसलिए सभी कार्यकर्ता ‘‘सेवा परमो धर्मः’’ में रम जाए और जनता के बीच जाकर लोगों की सेवा करें। बड़ौली रविवार को पानीपत में एससी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय विस्तारित कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। भाजपा एससी मोर्चा की प्रदेश विस्तारित कार्यसमिति की बैठक एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता की अध्यक्षता में पानीपत के सेक्टर-25 में हुई। बैठक में सेवा पखवाड़ा के दौरान होने वाले दर्जनभर कार्यक्रमों की योजना रचना पर चर्चा हुई। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, एससी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजेश लाबड़ियां, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट आदि मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत जनसेवा करेंगे। बड़ौली ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि पार्टी ने पीएम मोदी के जन्म दिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में जनसेवा का संकल्प लिया है। हमें मोदी और नायब सरकार की योजनाओं को लेकर घर-घर जाना है। केंद्र की मोदी और प्रदेश की नायब सरकार की साफ नीयत और नीति को बताना है। पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के जरिए आम जनता से संपर्क, संवाद करना है।
बड़ौली ने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रहित, सांस्कृतिक गौरव और जनसेवा पर आधारित है, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत जैसे विचारों से युवा पीढ़ी को अवगत कराना हमारी जिम्मेदारी है। बड़ौली ने कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाया है। पीएम मोदी की नीतियों और नेतृत्व ने भारत को एक नई दिशा दी है। विश्व में मोदी की भूमिका एक विश्व नेता के रूप में उभरी है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नायब सरकार प्रदेश में सेवा, समर्पण और सुशासन के माध्यम से जनता का विश्वास जीत रही है। हमें अपने-अपने जिलों, मंडलों और बूथ स्तर पर जनता के बीच जाकर मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियां बतानी है और लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है। बड़ौली ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा के कार्य होंगे। रक्तदान शिविर, एक पेड मां के नाम अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम सभी बूथों पर चलेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सेवा के कार्यों में भाग लेते हुए लोगों की मदद करें।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि नायब सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हर जिला में मोदी मैराथन होगी जिसमें हजारों युवा भाग लेकर नशा मुक्ति का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी प्रदेश को नशा से मुक्त कराने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। श्री पंवार ने कहा कि बूथ स्तर पर स्वास्थ्य जांच कैंप, दिव्यांग सम्मेलन और शहीद परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग के उत्थान के लिए नायब सरकार लगातार काम कर रही है।
एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति के लिए अनेकों योजनाएं बनाई है और जिन इन योजनाओं का सीधा लाभ हमें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमें मोदी और नायब सरकार की योजनाओं को लेकर घर-घर जाना है। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह सेवा पखवाड़ा ऐतिहासिक होगा। लाल सिंह आर्य ने कहा कि हमें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता के साथ संपर्क, संवाद करते हुए जनता का विश्वास जीतना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित भारत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, रात दिन परिश्रम कर रहे हैं। देश में जनहित की अनेकों योजनाएं चल रही हैं जिनका जनता को लाभ मिल रहा है। अगर किसी व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है तो उसे सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता करें।
एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता ने सभी नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एससी मोर्चा के सभी कर्मठ कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के दौरान पीएम मोदी और सीएम नायब सैनी सरकार की नीतियों को घर-घर तक लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य जनसेवा के साथ-साथ बूथों को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान हमें बूथों पर लोगों से संवाद करते हुए पार्टी की विचारधारा से भी जोड़ने का काम करना है। सेवा पखवाड़ा के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक हमें रौपित करने हैं।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अमरनाथ सौदा, मक्खन सिंह, बंतो कटारिया, सुमन बहमणी मेयर यमुनानगर, कोमल सैनी मेयर पानीपत, पूर्व मंत्री जगदीश नायर, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व मंत्री विशंभर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री सरिता नारायण, पूर्व विधायक रजनवीर बरार, पूर्व विधायक ईश्वर, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, चेयरमैन राकेश, कप्तान सिंह कवलजीत कौर चेयरमैन, चेयरमैन विजय, प्रदेश सचिव कुमारी प्रशांत सांवरिया, प्रदेश सचिव महेश, प्रदेश के पदाधिकारी, सभी जिलों के अध्यक्ष व सभी जिलों के प्रभारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement