Advertisement
17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा ही संकल्प अभियान’ : कृष्ण कुमार बेदी

मंत्री ने कहा कि सेवा ही संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को केवल सरकारी स्तर तक सीमित न रखकर उन्हें लाभार्थियों और आमजन के अनुभवों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है, उनके अनुभवों को समाज के सामने लाया जाएगा। ‘लाभार्थियों की जुबानी, सामने आएगी बदलाव की कहानी’ थीम के माध्यम से बताया जाएगा कि सरकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने बताया कि सेवा ही संकल्प अभियान के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय विशेष उत्सव भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिशन इंद्रधनुष सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों के अनुभवों को भी ‘बदलाव की कहानी’ के रूप में सामने लाया जाएगा। 25 सितंबर से लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार भी किया जाएगा। अब इस योजना का लाभ एक लाख 80 हजार रुपए तक सालाना आमदनी वाली महिलाओं को भी मिलेगा। इस प्रकार अब लाभ पात्र महिलाओं कि संख्या करीब 17 लाख हो जाएगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना होना चाहिए। इसके लिए विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


