Senior journalist Subhash Sharma elected state president of JAR, Bhag Singh state general secretary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:44 pm
Location
Advertisement

वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा जार के प्रदेश अध्यक्ष, भाग सिंह प्रदेश महासचिव निर्वाचित

khaskhabar.com : सोमवार, 05 दिसम्बर 2022 12:48 PM (IST)
वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा जार के प्रदेश अध्यक्ष, भाग सिंह प्रदेश महासचिव निर्वाचित
जयपुर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के द्विार्षिक चुनाव आम सहमति से निर्विरोध सम्पन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी विमलेश शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी योगेश सैन ने रविवार को निर्वाचन की घोषणा की। विभिन्न पदों पर चुनाव लडऩे के इच्छुक कुछ प्रत्याशियों के आम सहमति से शनिवार को नामांकन पत्र वापिस लिए गए। रविवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया, जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

मुख्य चुनाव अधिकारी विमलेश शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी योगेश सैन ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा जार के प्रदेश अध्यक्ष,भाग सिंह प्रदेश महासचिव एवं लेशिष जैन प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र सिंह शेखावत जयपुर, ओम चतुर्वेदी पाली, कुश मिश्रा बारां, अनुराग हर्ष बीकानेर, दीपक लवानिया भरतपुर, विकास शर्मा जयपुर, कौशल मूंदडा उदयपुर का निर्वाचन हुआ। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार मणिमाला शर्मा जयपुर, शहजाद खान भीलवाडा, सुरेश पारीक जोधपुर, दीपक शर्मा अजमेर, बृजेश व्यास जयपुर, नानालाल आचार्य उदयपुर, भंवर सिंह कछवाहा झालावाड़ एवं सचिव पद पर वरिष्ठ पत्रकार दीपशिखा शर्मा जयपुर, अशोक श्रीमाल जयपुर, दिलीप सिंह भाटी बीकानेर, राजेश वर्मा उदयपुर, मुकेश शर्मा जयपुर, राकेश जैन टोंक, विनोद गौतम अजमेर निर्विरोध चुने गए हैं। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य में एस.एन.चावला टोंक, डॉ.सुरेश खटनावालिया जोधपुर, दिलीप सोनी झालावाड़, जगदीश पोरवाल झालावाड़, नीतेश शर्मा झालावाड़, रणवीर सिंह चौहान झालावाड़, अरुण बाहेती अजमेर, उमाकांत जोशी अजमेर, रामेश्वर चौहान पाली, सुरेश रावत पाली, राहुल भारद्वाज दौसा, योगराज गौतम दौसा, दुर्गाशंकर शर्मा बूंदी, महेन्द्र कुमार शर्मा बूंदी, संजय लड्डा भीलवाड़ा, पंकज कुमार सुराणा अलवर, विपिन कुमार शर्मा अलवर, भरत मिश्रा उदयपुर, संत कौशिक भरतपुर, चंचल सनाढ्य प्रतापगढ़, प्रवीण कुमार कोठारी निर्वाचित हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement