senior docor J S Dhami is now serve in private hospital of hoshiarpur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 12:41 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेश की डॉक्टरी की अनूठी मिसाल

khaskhabar.com: रविवार, 23 जुलाई 2017 8:30 PM (IST)
पेश की डॉक्टरी की अनूठी मिसाल
होशियारपुर। होशियारपुर के प्रमुख हड्डी रोग विशेषक्ष डा. जे.एस. धामी ने 25 साल की सरकारी नौकरी से बी.आर.एस. लेने उपरांत होशियारपुर के प्रभात चौक स्थित धामी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेटर में 24 घंटे मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इससे पहले इनकी पत्नी डा. सुखप्रीत कौर धामी जो कि महिला रोग विशेषज्ञ हैं मरीजों को सेवाएं प्रदान कर रही थी। अब धामी दंपत्ति एक साथ लोगों को सेवाएं प्रदान करेगा। अस्पताल का उद्घाटन रविवार को किया गया। इस दौरान सुखमणि साहिब के पाठ के भोग डाले गए तथा रागी जत्थों द्वारा गुरवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया गया। इस मौके पर डा. धामी ने बताया कि अस्पताल में हड्डियों से जुड़ी प्रत्येक बीमारी का इलाज किया जाएगा तथा इमरजेंसी की भी व्यवस्था की गई है ताकि मरीज को आपातकालीन स्थिति में परेशान न होना पड़े। इस अवसर पर धामी दंपत्ति को पंजाब मेडिकल रिप्रीजेंटेटिव एसोसिएशन के होशियारपुर यूनिट के सदस्यों ने सम्मानित करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement