Advertisement
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीपी थंकाचन का निधन, प्रियंका गांधी वाड्रा ने जताया शोक

सिर्फ विधानसभा तक सीमित न रहते हुए, थंकाचन ने कांग्रेस संगठन में भी अहम भूमिका निभाई। 2004 में उन्हें केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे यूडीएफ संयोजक, रबर बोर्ड के सदस्य और मार्केटफेड के चेयरमैन जैसे विभिन्न पदों पर भी सक्रिय रहे। उनकी राजनीतिक यात्रा समर्पण, निष्ठा और जनसेवा के आदर्श उदाहरण के रूप में देखी जाती है।
पीपी थंकाचन के निधन पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक दलों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे एक समर्पित नेता थे जिन्होंने प्रतिबद्धता और लगन के साथ केरल के लोगों की सेवा की। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं। इसके अलावा कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला, केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ, यूडीएफ संयोजक अडूर प्रकाश, सांसद के. सी. वेणुगोपाल और माकपा राज्य सचिव एम. वी. गोविंदन ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
पीआईएम/डीएससी
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


