Seeking lost dog, Hapur ADM installed everywhere poster-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:53 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘गुमशुदा कुत्ते की तलाश है’, हापुड़ ADM ने लगवाए जगह-जगह पोस्टर

khaskhabar.com: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 5:13 PM (IST)
‘गुमशुदा कुत्ते की तलाश है’, हापुड़ ADM ने लगवाए जगह-जगह पोस्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक एडीएम का कुत्ता लापता हो गया है, जिसे ढूंढने के लिए उन्होंने जगह-जगह पर कुत्ते की फोटो वाले पोस्टर लगवाए हैं। इन पोस्टरों में कुत्ते को खोजने वाले को उचित इनाम भी देने की बात कही गई है। इसके बाद आसपास के गांवों के लोग एडीएम से इस ‘दुलारे’ कुत्ते को ढूंढने में लग गए हैं। लापता कुत्ते का नाम टफी बताया गया है। दरअसल, हापुड़ के एडीएम रजनीश राय का पालतू कुत्ता टफी 9 फरवरी को गायब हो गया। इसके बाद उसको ढूंढने के लिए एडीएम साहब ने अपने कर्मचारियों को लगाया, लेकिन टफी को नहीं ढूंढ़ पाए। अब उसकी तलाश के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं।

[@ ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement