Advertisement
नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए करें साधना: वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, गूंजी देवी महिमा

शुकदेव-जनक संवाद और हयग्रीव अवतार की कथा
कथा प्रसंग में महर्षि वेदव्यास और उनके पुत्र शुकदेव के आख्यान का वर्णन करते हुए स्पष्ट किया गया कि मुक्ति संसार त्यागने में नहीं, बल्कि अनासक्त भाव से कर्तव्य निभाने में निहित है। मिथिला नरेश राजा जनक के इस बोध के बाद ही शुकदेव ने अपने पिता से देवी भागवत का गूढ़ ज्ञान प्राप्त किया।
इसके साथ ही भगवान विष्णु के 'हयग्रीव स्वरूप' और देवी की महामाया शक्ति का रहस्य उद्घाटित किया गया कि किस प्रकार देवताओं के संकट निवारण हेतु भगवान विष्णु ने अश्वमुखी अवतार धारण कर असुर का संहार किया।
मां शाकंभरी और शताक्षी का प्राकट्य
व्यासपीठ से दुर्गमासुर वध का प्रसंग सुनाते हुए बताया गया कि जब असुर ने वेदों का हरण कर लिया और पृथ्वी पर घोर अकाल पड़ा, तब ऋषियों के आर्तनाद पर मां भगवती प्रकट हुईं। उनके सौ नेत्रों से बही करुणा की अश्रुधारा से सूखे जलाशय भर गए। देवी ने वनस्पतियों, कंद-मूल और शाक से समस्त सृष्टि का पोषण किया, जिससे वे 'शाकंभरी' और 'शताक्षी' कहलाईं। तत्पश्चात मां ने दुर्गमासुर का वध कर वेदों की पुनर्स्थापना की।
कथा के दौरान सभागार देशभर से आए दिव्यांगजन, उनके परिजनों और श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा, जिन्होंने भक्तिभाव से ओतप्रोत होकर मां भगवती के दिव्य चरित्र का श्रवण किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


