Advertisement
सावन का दूसरा सोमवार: काशी विश्वनाथ में भक्तों का सैलाब, गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच कड़े सुरक्षा इंतजाम

राहुल चतुर्वेदी नामक कांवड़िए ने बताया, "यहां से अब हम पैदल कुनौरा महादेव मंदिर जाएंगे। कल सुबह तक पहुंच जाएंगे। हर साल हम महादेव को जल अर्पित करते हैं। सीएम योगी की सरकार में यहां की व्यवस्था बहुत अच्छी है।"
वहीं, पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर काशी में भी दिख रहा है। गंगा का जलस्तर प्रति घंटे 2 सेमी की दर से बढ़ रहा है। इसके चलते सभी 84 घाटों तक जाने का रास्ता बाधित हो गया है।
दशाश्वमेध घाट के पुजारी विवेकानंद पांडे ने बताया, "गंगा का जलस्तर हर दिन लगभग दो से तीन फीट बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण पूरा रास्ता बंद कर दिया गया है। गंगा आरती की जगह भी बदल दी गई है। अब आरती पिछली जगह से 15-20 फीट ऊपर की जा रही है।"
बढ़ते जलस्तर और भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर और घाटों के आसपास ड्रोन से निगरानी की जा रही है। एनडीआरएफ की टीमें और जल पुलिस को तैनात किया गया है ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।
डीआईजी शिव हरि मीणा ने बताया, "आज सावन का दूसरा सोमवार है। वाराणसी पुलिस और प्रशासन की कोशिशों से पहला सोमवार भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। दूसरे सोमवार के लिए भी हमने वही रणनीति अपनाई है। सेक्टर और ज़ोनल सिस्टम लागू किया गया है। किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए कई जगहों पर बैरियर लगाए गए हैं। फोर्स को पूरी तरह से ब्रीफ किया गया है।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
वाराणसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


