Advertisement
चंबल के बीहड़ में गब्बर की तलाश,डकैतों के खात्मे के लिए जारी है ऑपरेशन

धौलपुर। चंबल के बीहड़ में इस वक्त पुलिस को गब्बर सिंह की तलाश है। इस गब्बर का भी फिल्म शोले के गब्बर की तरह ही इलाके में आतंक है। बीहड़ में डकैतों के खात्मे के लिए पुलिस का ऑपरेशन जारी है। पता चला है कि गब्बर सिंह पुलिस के निशाने पर है और जल्दी ही वो पुलिस की गिरफ्त में आने वाला है और वो भी जिंदा। सूत्र बताते हैं कि पुलिस की सर्चिंग अभियान में डकैत केशव गुर्जर के भाई शीशराम या गब्बर में से कोई गिरफ्त में आ सकता है। जिसको लेकर पुलिस ने सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र में अभियान चलाया हुआ है।
शुक्रवार की देर रात्रि से जारी सर्चिंग अभियान को लेकर बाड़ी सीओ मनीष कुमार शर्मा का कहना है कि अभियान अभी जारी है। जल्द ही सफलता मिलेगी और उसकी जानकारी मीडिया को दी जाएगी। सूत्रों से पता चला है। दोनों को पुलिस ने सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र में एक पीर की ख़िरकारी जगह पर दबिश दी है। यहां पुलिस के हाथ डकैत गब्बर उर्फ छोटू एवं शीशराम के गिरेबां तक पहुंच चुके हैं।
पुलिस और बदमाशों के बीच 31 राउंड गोलियां चली हैं। जिनमें 20 राउंड गोली बदमाशों द्वारा और 11 राउंड पुलिस ने आत्मरक्षा में चलाई है। बदमाशों के पास से एक राइफल 315 बोर और एक राइफल 12 बोर बरामद हुई हैं। जिनके साथ 65 राउंड 315 बोर और 42 राउंड 12 बोर कारतूस मिले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
धौलपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features