Scorpio catches fire after colliding with mini truck, youth burned alive-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 12, 2025 2:17 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिनी ट्रक से टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में लगी आग, युवक जिंदा जला

khaskhabar.com: बुधवार, 05 नवम्बर 2025 2:19 PM (IST)
मिनी ट्रक से टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में लगी आग, युवक जिंदा जला
पाली। ब्यावर–पिंडवाड़ा (सिरोही) नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानवर से बचने के प्रयास में एक स्कॉर्पियो ने नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर तोड़ते हुए रॉन्ग साइड जाकर मिनी ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो में आग लग गई और उसमें फंसा युवक जिंदा जल गया। हादसा पाली जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर गुड़ा एंदला क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद वाहन कुछ ही पलों में आग की लपटों में घिर गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। इस दुर्घटना में मिनी ट्रक चालक भी घायल हुआ है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत युवक की पहचान और अन्य विवरण पुलिस द्वारा जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे का कारण सड़क पर अचानक आए जानवर से बचने का प्रयास माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement