School bus full of kids upturned, dozen injured child-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 5:40 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, दर्जन भर बच्चे हुए घायल

khaskhabar.com: शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 8:00 PM (IST)
स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, दर्जन भर बच्चे हुए घायल
उदयपुर। देवगढ थाना इलाके में शनिवार सुबह पीपली नगर में स्कूली बच्चों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में दर्जन भर स्कूली बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि बस में कुल 30 बच्चे सवार थे। जानकारी के अनुसार सुबह स्कूल जाने के लिए बच्चे तैयार होकर घर से निकले और रोजाना की तरह स्कूल जाने के लिए बस सवार हुए। हंसते-गाते, बातें करते बच्चें बस में बैठे थे कि अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। सारी मस्ती मजाक एक ही पल में चीख-पुकार में बदल गई। जानकारी के अनुसार चालक से बस का स्टियरिंग लॉक हो गया तथा सामने अचानक से गड्ढा आ जाने से ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया। अचानक लगाए ब्रेक की वजह से बस सडक़ के किनारे पांच फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। आस-पास मौजूद लोगों ने जब ये तो वे दौड़े और बच्चों को बस से बाहर निकाला। बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए देवगढ़ सीएचसी लाया गया। सूचना मिलने पर बच्चों के परिजन भी सीएचसी पहुंचे। बस में 30 बच्चों में से दर्जन बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। स्कूल बस देवगढ़ विद्या निकेतन की थी।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ आस्था या अंधविश्वास! मात्र 11 रुपए में धुलते है ‘पाप’]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement