Schedule for Selection of Market Committee-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 12:46 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंडी समिति के चुनाव हेतू कार्यक्रम तय

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 11:28 PM (IST)
मंडी समिति के चुनाव हेतू कार्यक्रम तय
बांसवाड़ा। कृषि उपज मंडी समिति के आगामी चुनाव को लेकर निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण और मतदाता सूची तैयार करने के लिए तिथिवार कार्यक्रम तय कर लिया गया है। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित की ओर से जारी आदेश के अनुसार 15 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक निर्वाचन क्षेत्र का निर्धारण, आपत्तियां प्राप्त करने, आपत्तियों का निस्तारण, अंतिम सूची जारी करने और निर्वाचन क्षेत्र का आरक्षण एवं सूची जारी करने का कार्य होगा। इसके बाद 13 अक्टूबर से 11 नवम्बर तक निर्वाचन क्षेत्र अनुसार मतदाता से आवेदन प्राप्त करने, मतदाता सूची हेतु प्राप्त आवेदन की जांच, मंडी रिकाॅर्ड के अनुसार संशोधन और मतदाता सूची तैयार करने के कार्य होंगे। वहीं 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2016 तक जिला कलक्टर की ओर से मतदाता सूची का प्रकाशन, आपत्तियों का निस्तारण और 15 दिसम्बर 2016 तक अंतिम प्रकाशन कार्यक्रम तय कर लिया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement