SC get relief to Mafia don Munna Bajrangi shift from Pilibhit jail to Jhansi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:03 pm
Location
Advertisement

SC से माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को राहत, पीलीभीत से झांसी जेल में हुए शिफ्ट

khaskhabar.com : शनिवार, 20 मई 2017 1:48 PM (IST)
SC से माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को राहत, पीलीभीत से झांसी जेल में हुए शिफ्ट
पीलीभीत। योगी सरकार में अपराध नियंत्रण के लिए की जा रही माफियाओं की जेल बदली की कार्रवाई पर न्यायालय का ग्रहण लग गया। झांसी जेल से पीलीभीत जेल भेजे गए माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की बदली कर दी गई है। वो अपनी पसंदीदा झांसी जेल वापस जाने में सफलता पा गया। उसे कोर्ट के आदेश पर शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा में झांसी जेल भेज दिया गया।

पीलीभीत पुलिस के बुलट प्रूफ बज्र वाहन के साथ दो अन्य गाड़ियों से उसे रवाना किया गया है। माफिया की सुरक्षा का जिम्मा 1 इंस्पेक्टर 4 दरोगा व 16 सिपाहियों के जिम्मे की गई है। जेल से बाहर माफिया डॉन ने बातचीत में शासन व प्रशासन पर परेशान करने का आरोप लगाया। उसका सीधा निशाना मुख्यमंत्री योगी पर था। उसने सरकार पर बदले की भावना से करवाही करने का आरोप लगाया।

योगी सरकार आते की माफियाओं के बुरे दिन शुरू हो गए थे। सरकार ने अपनी करवाई के दौरान प्रदेश भर के माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए उनकी जेल बदली करने का आदेश जारी किया था। मुख्तार अंसारी,अतीक अहमद,मुख्तार का शूटर कहा जाने वाले मुन्ना बजरंगी की जेल बदली की गई थी। मुन्ना को झांसी जेल से बदल कर पीलीभीत जेल में 9 अप्रैल को भेजा गया था। जिसके बाद से लगातार माफिया डॉन मेडिकल ग्राउंड पर झांसी जेल वापसी का प्रयास करने लगा था।


12 मई को उसे बड़ी राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने माफिया के मेडिकल ग्राउंड को सही मानते हुए उसे वापस झांसी जेल भेजने का आदेश प्रदेश सरकार को दिया। जिसके अनुपालन में आईजी जेल ने तत्काल प्रक्रिया पूरी करवाकर माफिया मुन्ना को शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा में झांसी भेज दिया। जेल अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि शासनादेश के तहत आईजी जेल के आदेश पर उसको झांसी भेज गया है।
इधर जेल बदली के दौरान माफिया मुन्ना बजरंगी ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए प्रदेश सरकार पर परेशान करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि हम लोगों की जेल बदल उसकी कड़ी है।जबकि विरोधी खेमे के बृजेश सिंह अपने घर की जेल बनारस में मौज ले रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement