SBI for Governor Relief Fund QR code created by-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:41 pm
Location
Advertisement

राज्यपाल राहत कोष के लिए एस.बी.आई. ने निर्मित किया क्यूआर कोड

khaskhabar.com : मंगलवार, 06 दिसम्बर 2022 1:51 PM (IST)
राज्यपाल राहत कोष के लिए एस.बी.आई. ने निर्मित किया क्यूआर कोड
जयपुर । राज्यपाल राहत कोष के लिए अब क्यूआर कोड स्कैन कर सहयोग राशि सीधे बैंक खाते में जमा कराई जा सकेगी। राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस संबंध में मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल राहत कोष के लिए निर्मित क्यूआर कोड का लोकार्पण किया। यह क्यूआर कोड स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा निर्मित किया गया है।

राज्यपाल मिश्र ने 'डिजिटल भारत' के तहत इस पहल को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल बनने के बाद उनकी प्राथमिकता यही रही है कि राहत कोष का दायरा बढ़ाया जाए और इससे अधिकाधिक रूप में जरूरतमंदों को हर संभव प्रभावी सहयोग किया जाए।

स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के मुख्य प्रबंधक धीरेन्द्र कुमार दास ने बताया कि राज्यपाल राहत कोष के क्यूआरकोड निर्मित होने से पूर्ण रूप से सुरक्षित रूप में लोग अब इसमें अपनी धनराशि जरूरतमंदों के सहयोग के लिए दान कर सकेंगे। यह राशि सीधे राज्यपाल राहत कोष के बैंक में स्थानांतरित हो जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement