Advertisement
हेलमेट नहीं पहना तो यातायात पुलिस करेगी ये काम...संभलकर चलें
सवाई माधोपुर। शहर में अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को सावधान रहना होगा। अगर अब यातायात नियमों का उल्लंघन किया तो सख्त कार्रवाई से गुजरना पड़ सकता है। आपको बता दें कि शहर में अब यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के लिए सघन अभियान शुरू कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक समीर कुमार सिंह ने यातायात पुलिसकर्मियों को इस संबंध में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यातायात पुलिस प्रभारी शैतान सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की। साथ ही समझाइश भी की। यातायात पुलिस प्रभारी शैतान सिंह का कहना है कि हेलमेट पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि खुद की सुरक्षा करने के लिए होता है। नियम सभी के लिए समान रूप से लागू है चाहे कोई पुलिसकर्मी ही क्यों न हो। अगर पुलिसकर्मी द्वारा भी बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाया जाता है तो चालान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
सवाई-माधोपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement