Advertisement
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सरदार@150 एकता समारोह

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। आने वाला समय युवाओं का है—युवा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता के भाव को आत्मसात करें।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने एकता की, साइबर सीओ कमला पूनिया ने आत्मनिर्भरता एवं स्वदेशी अपनाने की, तथा सीईओ ओ.पी. बिश्नोई ने स्वच्छता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में एडीएम उम्मेदीलाल मीना, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, जनप्रतिनिधि अमित चौधरी, एसएसपी जनेश तंवर, जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई, एसएसपी राजकंवर, नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव, सीडीईओ पन्नालाल कड़ेला, एसीईओ सुनील छाबड़ा, डीओआईटी संयुक्त निदेशक योगेन्द्र कुमार, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पदयात्रा में स्काउट-गाइड, माय भारत वॉलिंटियर, एनएसएस, विद्यार्थी, पुलिसकर्मी एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हनुमानगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


