Sant Kabir Nagar: Murder of 80-year-old woman revealed, accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 9, 2026 12:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संतकबीरनगर : 80 वर्षीया महिला की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 27 नवम्बर 2024 3:42 PM (IST)
संतकबीरनगर : 80 वर्षीया महिला की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। जिले के मोहद्दीनपुर गांव में 22 नवंबर 2024 को 80 वर्षीया बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया। शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित महिला की झोपड़ी से शव मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि हत्या के आरोपी का नाम मकबूल है, जो मृतिका का पड़ोसी था। उसने पैसों की जरूरत को लेकर 21 नवंबर की रात महिला के घर लूट के इरादे से दाखिल हुआ था। महिला ने जब उसे पहचान लिया और शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मकबूल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह मुकदमे की पैरवी के लिए पैसों की तंगी से जूझ रहा था। चूंकि मृतिका रामराजी हमेशा सोने के जेवरात पहनती थी, इसलिए उसे लूटने का सोचा, ताकि उसकी समस्या हल हो सके। इस जघन्य हत्या की वारदात के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement