Sanjay Singh appeared in court; Recording manga related to Jagdish Bhola-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:27 pm
Location
Advertisement

संजय सिंह अदालत में पेश हुए, जगदीश भोला से संबंधित रिकॅार्ड मांगा

khaskhabar.com : गुरुवार, 08 जून 2017 6:06 PM (IST)
संजय सिंह अदालत में पेश हुए, जगदीश भोला से संबंधित रिकॅार्ड मांगा
लुधियाना। पंजाब के पूर्व राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की ओर से दायर मानहानि के मामले में आप पार्टी के नेता संजय सिंह अदालत में पेश हुए। संजय सिंह द्वारा अदालत में जगदीश भोला से संबंधित ई.डी. के पास मजीठिया के विरुद्ध पड़ा पूरा रिकॉर्ड अदालत में तलब करने की अर्जी लगाई थी। इस पर आज अदालत में दोनों के वकीलों ने बहस की जिसके बाद अदालत ने इस पर अपना फैसला 26 जुलाई पर सुरक्षित रख लिया है। अब मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी।

उल्लेखनीय है कि न्यायाधीश जगजीत सिंह की अदालत ने पूर्व की सुनवाई पर संजय सिंह द्वारा अदालत में हाजिरी माफ करवाने के लिए दायर की गई अर्जी को खारिज कर दिया था। वहीं अदालत ने मजीठिया द्वारा दी गई अर्जी जिसमें उसने केस की सुनवाई प्रतिदिन करने का आग्रह किया था, को भी खारिज कर दिया था और संजय सिंह को अदालत में पेश होने को कहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement