Sanatan Hindu Padyatra: Thousands of people reached the program of Pandit Dhirendra Krishna Shastri, tight security arrangements were made-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 20, 2026 10:45 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सनातन हिंदू पदयात्रा: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में पहुंचे हजारों लोग, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

khaskhabar.com: रविवार, 16 नवम्बर 2025 1:28 PM (IST)
सनातन हिंदू पदयात्रा: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में पहुंचे हजारों लोग, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मथुरा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू पदयात्रा का रविवार को आखिरी दिन है। ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन के बाद पदयात्रा की समाप्ति होगी। सुबह ही लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है और दूर-दूर से लोग धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। एसपी सुरेश रावत ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यहां आए हुए लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। सभी के लिए अलग-अलग बॉक्स बनाए हैं और आने वाले अनुयायियों को व्यवस्थित तरीके से बैठाया जा रहा है। बैरिकेडिंग का काम भी पूरा हो गया है और प्रवेश द्वार पर डीएफएमडी (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) लगा दिए गए हैं।" उन्होंने बताया, "जांच और तलाशी के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है। हम ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी की आवाजाही सुचारू हो, बैठने की उचित व्यवस्था हो और किसी को कोई असुविधा न हो।" पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू पदयात्रा का हिस्सा बनने के लिए अलग-अलग राज्यों से अनुयायी आ रहे हैं।
गोरखपुर से आए अनुयायी ने बातचीत में कहा कि उनके लिए हिंदू पदयात्रा का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। अब हिंदू जाग रहा है और जैसे पहले भारत सोने की चिड़िया था, आगे भी उसे वैसा बनाने पर जोर दिया जाएगा। हम सब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ हैं और उन्हीं के लिए दूर से आए हैं।
यात्रा में शामिल हुए एक संत ने बताया कि वे 7 नवंबर से ही इस यात्रा का हिस्सा हैं और यात्रा में शामिल होकर भगवान राम और हनुमान से मिलने जैसी अनुभूति हो रही है। 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर मंदिर से यात्रा शुरू हुई थी और दिल्ली और दो राज्यों से होकर यात्रा अपने आखिरी पड़ाव वृंदावन पहुंची है। इस 10 दिवसीय यात्रा का समापन वृंदावन के ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद होगा। आखिरी दिन को देखते हुए मथुरा और वृंदावन में लोगों की भीड़ बढ़ रही है।
बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां और सिंगर को भी मथुरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलते हुए देखा गया। बीते शुक्रवार को राजपाल यादव और शिल्पा शेट्टी को यात्रा में देखा गया था, जबकि शनिवार को सिंगर जुबिन नौटियाल और स्वाति मिश्रा को भी देखा गया। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement