Samajwadi Party Preparation strategy to get Muslim vote bank-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:12 am
Location
Advertisement

समाजवादी पार्टी ने की मुस्लिम वोट बैंक को साधने की तैयारी, बनाई बडी रणनीति

khaskhabar.com : बुधवार, 17 जुलाई 2019 09:00 AM (IST)
समाजवादी पार्टी ने की मुस्लिम वोट बैंक को साधने की तैयारी, बनाई बडी रणनीति
लखनऊ। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party ) को मुस्लिम वोट बैंक को संजोए रखने की चिंता सता रही है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश (Akhilesh Yadav)यादव अब इस कवायद में जुटे हैं कि कैसे अपने इस परंपरागत वोट बैंक को संभाला जाए।

अखिलेश की तैयारी है पार्टी संगठन में प्रतिनिधित्व बढ़ाने के साथ ही अल्पसंख्यकों की समस्याओं को लेकर आंदोलन चलाने की। विधानमंडल के मानसून सत्र के बाद चलाए जाने वाले इस अभियान में अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और किसानों पर ही केंद्रित रहने की रणनीति बन रही है।

सूत्र बताते हैं कि प्रदेश की जिन 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से केवल एक रामपुर ही सपा के कब्जे में है। ऐसे में रामपुर पर कब्जा बरकरार रखने के साथ समाजवादी अन्य सीटों पर भी बेहतर प्रदर्शन चाहती है। इसके सपा मुखिया अखिलेश यादव विदेश से लौटने के बाद लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। उपचुनाव के लिए सीटवार समीक्षा भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement