Salman Khan response in the misleading advertisement case: Complaint based on false evidence, cardamom branded as genuine product-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 20, 2026 11:43 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भ्रामक विज्ञापन केस में सलमान का जवाब : गलत सबूतों पर आधारित है शिकायत, इलायची को बताया असली उत्पाद

khaskhabar.com: शनिवार, 29 नवम्बर 2025 3:31 PM (IST)
भ्रामक विज्ञापन केस में सलमान का जवाब : गलत सबूतों पर आधारित है शिकायत, इलायची को बताया असली उत्पाद
कोटा। बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने भ्रामक विज्ञापन के आरोपों को लेकर कोटा कंज्यूमर कोर्ट में अपना पक्ष रखा है। सलमान की ओर से वकील पराग ने लिखित जवाब पेश करते हुए कहा कि शिकायत कपटपूर्ण, आधारहीन और विधि का दुरुपयोग है, जिसे खारिज किया जाना चाहिए। मामला राजश्री पान मसाला कंपनी की उस शिकायत से जुड़ा है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सलमान खान ने केसर युक्त इलायची को केसर युक्त पान मसाला के रूप में प्रचारित किया। इस पर सलमान की ओर से स्पष्ट किया गया कि विज्ञापन पान मसाले का नहीं, बल्कि सिल्वर कोटेड इलायची का था, इसलिए शिकायत गलत तथ्यों और भ्रामक सबूतों पर आधारित है। सलमान खान ने अपने जवाब में कहा कि वे दशकों से फिल्म उद्योग में कार्यरत हैं और कई ब्रांडों के एंबेसडर रहे हैं। उन्होंने दलील दी कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 89 के तहत कार्रवाई करने का अधिकार केवल केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) को है, न कि उपभोक्ता आयोग को। इसलिए यह शिकायत स्वीकारयोग्य नहीं है।
हस्ताक्षर जांच की मांग
इधर, परिवादी पक्ष के एडवोकेट रिपुदमन सिंह और एडवोकेट इंद्रमोहन सिंह हनी ने अभिनेता की ओर से प्रस्तुत जवाब और वकालतनामा पर किए गए हस्ताक्षरों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कोर्ट में आवेदन देकर अगली तारीख पर सलमान खान को स्वयं अदालत में उपस्थित होने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया।
कोर्ट ने परिवादी पक्ष की आपत्ति और आवेदन को रिकॉर्ड पर ले लिया है। मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी, जिसमें हस्ताक्षर संबंधी आपत्ति पर आगे सुनवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement