Sakshi Maharaj told, will not be the last general election of the country in 2019, 2024-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:37 am
Location
Advertisement

साक्षी महाराज बोले, 2019 में देश के अंतिम आम चुनाव, 2024 में नहीं होंगे चुनाव!

khaskhabar.com : शुक्रवार, 15 मार्च 2019 10:17 PM (IST)
साक्षी महाराज बोले, 2019 में देश के अंतिम आम चुनाव, 2024 में नहीं होंगे चुनाव!
उन्नाव। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने उन्नाव में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि 2019 का चुनाव देश का चुनाव है, इसके बाद 2024 में चुनाव नहीं होंगे। उन्नाव से ही सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि इस बार मोदी नाम की सुनामी चल रही है।

पहली बार देश में हिंदू जागा है
गुरुवार को उन्नाव में हुए समर्पण निधि कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "ये जो चुनाव है वो पार्टी का चुनाव नहीं होगा, साक्षी महाराज का चुनाव नहीं होगा, पहली बार देश में जागृति आई है हिंदू जाग गया है। मैं सन्यासी हूं जो मन में आता है कह देता हूं, इस चुनाव के बाद 2024 में चुनाव नहीं होगा, केवल यही चुनाव होगा।''

2014 में लहर थी इस बार मोदी की सुनामी है
साक्षी महाराज ने अपने भाषण में कहा कि 2014 में देश में मोदी लहर थी, लेकिन इस बार मोदी नाम की सुनामी है। ऐसे में गठबंधन वगैरह की बात सब नाकाफी हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी ताकत नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकती है। साक्षी महाराज के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है।

आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही साक्षी महाराज की चिट्ठी से बवाल मच गया था. उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को चिट्ठी लिख साक्षी महाराज ने लिखा था कि अगर पार्टी उन्नाव से उनका टिकट काटती है तो उसका काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement