Sakshi Maharaj said, even a chameleon would be ashamed to see Rahul-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:51 am
Location
Advertisement

साक्षी महाराज बोले, राहुल को देखकर गिरगिट भी शरमा जायेगा

khaskhabar.com : शनिवार, 07 जनवरी 2023 10:27 AM (IST)
साक्षी महाराज बोले, राहुल को देखकर गिरगिट भी शरमा जायेगा
मेरठ | उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के टीशर्ट पर सवाल उठाया और कहा कि राहुल को देखकर तो गिरगिट भी शरमा जाएगा।

साक्षी मेरठ के वेस्ट एंड रोड स्थित जैन मंडप में अखिल भारतीय पंच निमोर्ही अखाड़ा के महामण्डलेश्वर व आयोजक द्वारा आयोजित संत समागम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल को देखकर तो गिरगिट भी शरमा जाएगा। वह कभी जनेऊ बांध लेते हैं, कभी माला पहनाकर लेते हैं, कभी तुर्की टोपी पहन लेते हैं और कभी तिलक लगाकर लेते हैं। यह यात्रा हास्यास्पद है। सब नाटक जैसा प्रतीत होता है। कहा कि मुझ जैसा संत उनका विश्लेषण नहीं कर सकता।

राहुल गांधी के संसद में बोलने का मौका न मिलने वाले सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी बोलना जानते नहीं है। बोलने के लिए उनके पास कुछ नहीं है। लोकसभा स्पीकर बार-बार बहस करने के लिए कहते हैं लेकिन ये लोग बहस से दूर भागते हैं।

सांसद ने कहा कि आज सरकारी भवनों पर तिरंगा पूरे शान से लहराता है। पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु कहलाएगा। यह देश फतवों से चलने वाला नहीं है। जिनके बाप-दादाओं ने देश को तोड़ने का काम किया, आज उनकी संतान भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है।

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि एक जमाना था जब जय श्रीराम कहने वालों को गोली से छलनी कर दिया जाता था, आज उसी देश में विश्व का सबसे भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। सरकार के मंत्री विधायक कहीं न कहीं संत के शरण में देखकर लगता है कि भारत बदल रहा है। इस धरती पर इकलौते हम हैं जो कहते हैं सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामया से विश्व का कल्याण हो।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement