Saharanpur. All units of the Vyapar Mandal took a pledge to use indigenous goods-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 13, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

व्यापार मंडल की सभी इकाइयों ने लिया स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 जून 2025 4:07 PM (IST)
व्यापार मंडल की सभी इकाइयों ने लिया स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल सहारनपुर की सभी इकाइयों में संकल्प दिवस का आयोजन कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर व्यापारियों ने अपने-अपने व्यवसाय में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया। जिला कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने बताया कि जिले की सभी इकाइयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी गईं। जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने से न केवल देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि हम आत्मनिर्भरता की ओर भी अग्रसर होंगे। उन्होंने कहा कि हर व्यापारी को यह जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि वह विदेशी वस्तुओं की बजाय स्वदेशी उत्पादों का प्रचार-प्रसार करे ताकि देश के कुटीर उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिल सके।
उन्होंने कहा कि सहारनपुर जिले की बिहारीगढ़, छुटमलपुर, नकुड़, नागल, देवबंद, सरसावा, मुजफ्फराबाद, रामपुर व ननौता इकाइयों ने एकजुट होकर इस संकल्प को मजबूत किया है। सभी इकाइयों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि व्यापारियों की यह पहल आमजन के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
व्यापार मंडल ने मीडिया के माध्यम से जनता से भी अपील की है कि वे अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें ताकि देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूती मिल सके और रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें।
कार्यक्रम में विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement