Safai Karamchari Union, Safai Inspectors and Office Staff Celebrated Municipal Council Commissioner Ravindra Singh Yadavs Birthday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 13, 2026 10:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सफाई कर्मचारी यूनियन, सफाई निरीक्षकों तथा कार्यालय स्टाफ ने नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव का जन्मदिन मनाया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 सितम्बर 2025 5:09 PM (IST)
सफाई कर्मचारी यूनियन, सफाई निरीक्षकों तथा कार्यालय स्टाफ ने नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव का जन्मदिन मनाया
श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन अध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी यूनियन, सफाई निरीक्षकों व कार्यालय स्टाफ ने शुक्रवार को नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव का आयुक्त कक्ष में केक कटवाकर जन्मदिन बनाकर बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की तथा लम्बी उम्र की दुआं दी। सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने कहा कि नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव द्वारा सफाई कार्य करवाने के साथ-साथ सभी कर्मचारियों का ध्यान भी रखा जाता है और समय समय पर कर्मचारियों को जो आवश्यकतायें होती है उन्हें पूरा करने का प्रयास भी करते है। इनके कार्यकाल में शहर सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है और शहर की सूरत बदली है। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष उमेश वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल, स्वास्थ्य अधिकारी दैवेन्द्र प्रताप, एईएन सुरेन्द्र कुमार, सफाई निरीक्षक नरेश लोट, विनोद सोनी, श्रवण सारसर, दीपक चांवरिया, सुनील भाटिया, विजय चांवरिया, कार्यालय अधीक्षक सुनील महेन्द्रा, लिपिक प्रिंस रतवाया, ऑप्रेटर राजवीर सिंह, वाहन चालक गणेश, सुनील, दलीप, सुनील मोतीराम आदि उपस्थित रहे। आयुक्त ने अपने जन्मदिन पर सफाई कर्मचारी यूनियन एवं सफाई निरीक्षकों व कार्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके सबके सहयोग से ही नगर परिषद द्वारा कार्य सम्पादित किये जा सकते है और सभी मन लगाकर कार्य करें ताकि आमजन को राहत पंहुचाई जा सके। आप लोगों ने मेरे जन्मदिन पर मुझे सरप्राइज दिया, ये हमेशा मैं याद रखूंगा। आयुक्त द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement