Advertisement
'इटावा सफारी पार्क' में 'रूपा' ने चार शावकों को दिया जन्म, 21 हुई बब्बर शेरों की संख्या

मार्च 2025 में शेरनी 'नीरजा' ने भी तीन शावकों को जन्म दिया था, जो वर्तमान में एक माह से अधिक आयु के हैं। सफारी पार्क में अब तक कुल 16 शावकों का जन्म हो चुका है, जिनमें से नौ दूसरी पीढ़ी के हैं।
शेरनी 'रूपा' स्वयं भी इटावा सफारी पार्क में 26 जून 2019 को जन्मी थी। उसकी मां जेसिका ने वर्ष 2016 से 2020 के बीच कई शावकों को जन्म दिया था, जिनमें 'सुल्तान', 'सिम्बा', 'बाहुबली', 'भारत', 'सोना', 'गार्गी' और 'नीरजा' प्रमुख हैं।
इटावा सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि वर्तमान में पार्क में कुल 21 बब्बर शेर हैं, जिनमें 16 यहीं जन्मे हैं। गुजरात के अतिरिक्त देश में बब्बर शेरों का यह एकमात्र सफल प्रजनन केंद्र है, जहां इनका संरक्षण और संवर्धन सतत रूप से जारी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इटावा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


