RTDC Chairman Mr. Dharmendra Rathod enumerated the achievements of the government, the leader of the municipal corporation told the priorities in the opposition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:42 pm
Location
Advertisement

आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, निगम नेता प्रतिपक्ष में बताई प्राथमिकताएं

khaskhabar.com : सोमवार, 20 मार्च 2023 11:54 AM (IST)
आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, निगम नेता प्रतिपक्ष में बताई प्राथमिकताएं
अजमेर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र राठौड़ ने मिडियाकर्मियों के साथ वार्तालाप में राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष सुश्री द्रोपदी ने अपनी प्राथमिकताओं की जानकारी दी। आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा कि लोकतन्त्र में पक्ष और विपक्ष की अपनी भूमिका होती है। नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष सुश्री द्रोपदी द्वारा विपक्ष की सशक्त भूमिका निभाई जाएगी।


लोकतन्त्र को सुदृढ करने में सभी का योगदान रहेगा। यह बात उन्होंने रविवार को मिडियाकर्मियों के साथ चर्चा करते हुए कही। उन्होंने सरकार के द्वारा किए गए कार्यो के बारे में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा एतिहासिक सौगातें दी गई है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख तक का निःशुल्क उपचार एवं 10 लाख का दुर्घटना बीमा किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायरा तथा राशि दोनो में अभूतपूर्व वृद्धि की है।सरकार द्वारा समस्त घोषणाएं लागू की जाएगी। ओपीएस का लाभ मिलना आरम्भ हो गया है। पिछले बजट की घोषणाओं का कार्य धरातल पर नजर आने लगा है। पुष्कर सरोवर में गंदे पानी का जाना रोकने के लिए कार्य आरम्भ हो गया है।


उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गौ वंश को बारह महिनों का अनुदान दिया जा रहा है। किसानों का कर्जा माफ किया है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 19 जिले तथा 2 संभाग बनाए है। सरकार ने प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्य किया है। भविष्य में भी इसी प्रकार आमजन को केन्द्र में रखकर कार्य किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि पुष्कर में विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाईयां देगा। पुष्कर की 24 कोसी परिक्रमा मार्ग को विकसित किया जाएगा। सरोवर के 52 घाटों का कायाकल्प होगा। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का शहर बनाया जाएगा। इसमें गौ वंश के लिए उच्च मानकों की गौशाला बनेगी। समस्त मन्दिरों का जीर्णोद्धार होगा। महाआरती की भव्यता उदाहरण बनेगी। पुष्कर पर्यटन और धार्मिक नगरी का मिश्रित रूप होगा।


नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष सुश्री द्रोपदी ने कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष के रूप में जनता की आवाज को उठाएंगे।नगर निगम में शहर कि समस्त कच्ची बस्तियों को एडीए से नगर निगम में लेने के लिए कार्य करेंगे। इससे कच्ची बस्तियों के लोगों को शीघ्र पट्टे मिल सकेंगे। नगर निगम की साधारण सभा निर्धारित समय सीमा आयोजित होनी चाहिए। निगम के नामसे दिए गए अवैध पट्टों की जांच जिला प्रशासन के समक्ष अधिकारी से करने कि मांग आयुक्त नगर निगम से की जाएगी।निगम के पार्षदों को प्रति वर्ष मिलने वाली विकास राशि को बढ़ाने के प्रयास मजबूती से किए जाएंगे।स्वायत्त शासन विभाग से निगम में कमेटियां शीघ्र गठित करवाने के प्रयास किए जाएंगे। निगम में आम जन के आवासीय मानचित्र शीघ्र स्वीकृत हो कर लोगों को मिले इसके लिए पॉलिसी बनाई जाएगी।आम जन से जुड़े सड़क, नाली, बिजली तथा पार्षदों की सलाह के अनुरूप उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो ऎसे प्रयास किए जाएंगे।


इस अवसर पर पार्षद लक्ष्मी बुन्देल, बनवारी लाल शर्मा, हेमन्त, कपिल सारस्वत, मनवर खान सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement