आरएसएस अपने ही कार्यों की करेगा समीक्षा, बैठक आज से
khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 11:44 AM (IST)
उदयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय समन्वय समिति की दो दिवसीय बैठक गुरुवार से उदयपुर में प्रारंभ होगी। दो दिनों तक चलने वाली बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ सुरेश जोशी भी सम्मलित हो रहें है। इसके अतिरिक्त संघ के चारों सह कार्यवाहक भी बैठक में सम्मलित हो रहें है। इसमें पिछले एक वर्ष में आरएसस के कार्यों की चर्चा के साथ आगामी वर्ष की भी रुपरेखा तैयार होगी। बैठक में आरएसस के तमाम पदाधिकारी भी सम्मलित होने के लिए उदयपुर पहुंच चुके है।