RSS celebrated the year Pratipada festival of Bikaner metropolis-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:18 pm
Location
Advertisement

आरएसएस ने मनाया बीकानेर महानगर का वर्ष प्रतिपदा उत्सव

khaskhabar.com : शनिवार, 25 मार्च 2023 12:42 PM (IST)
आरएसएस ने मनाया बीकानेर महानगर का वर्ष प्रतिपदा उत्सव
बीकानेर। जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। मंच पर विभाग संघचालक बीकानेर टेकचंद बरडिया, महानगर संघचालक कन्हैया लाल एवं प्रांत प्रचारक जोधपुर प्रांत योगेंद्र कुमार रहे। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा द्वारा हाल ही में पारित प्रस्ताव के वाचन के बाद अवतरण एवं काव्य गीत हुआ। योगेंद्र कुमार ने नव वर्ष विक्रम संवत 2080 और युगाब्द 5125 शुभकामनाएं देते हुए काल गणना के अनुसार सृष्टि के प्रथम दिन पौराणिक ऐतिहासिक प्राकृतिक दृष्टि से नव वर्ष का महत्व समझाया।


स्वतंत्रता आंदोलन में संघ के योगदान के साथ संघ की स्थापना की आवश्यकता उद्देश्य एवं कार्य विस्तार के बारे में भी जानकारी दी। संघ के द्वारा चरित्रवान शक्ति संपन्न राष्ट्रभक्त स्वयंसेवकों का शाखाओं द्वारा निर्माण कर समाज जीवन की सभी समस्याओं का समाधान एवं समाज को एकजुट बनाने पर बल दिया। संघ जाति, भाषा, पंथ, मत, मान्यताओं से ऊपर उठकर एक सूत्र में बंधा राष्ट्र समाज बनाने के लिए 98 वर्षों से प्रयत्नरत है। वर्तमान समस्याएं जल संरक्षण, पर्यावरण, प्लास्टिक, गौ सेवा आदि पर सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने पर बल दिया। हर गांव में एक कुआं, एक श्मशान, एक मंदिर की अवधारणा तथा सबके सुख की कामना के साथ विश्वकल्याण की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विश्व पटल पर भारत के बदलते स्वरूप, स्वभाव और भूमिका की जानकारी दी । संघ कार्य वर्तमान में भारत के 60,000 से अधिक गांव व शहरों में चल रहा है तथा विश्व के लगभग 44 देशों में विविध नामों से कार्य कर रहा है।


2025 शताब्दी वर्ष तक 1,00,000 गांवों तक संघ की शाखाएं पहुंचाने का लक्ष्य बनाकर कार्य करने का आव्हान किया। संघ कार्य की स्वीकार्यता और समाज का सहयोग स्पष्ट करता है कि संघ का मार्ग कल्याण का है, विश्व शांति का है और सभी समस्याओं के समाधान का है । हमें मान, अपमान, यश, अपयश से ऊपर उठकर कार्य करना होगा। सर्वे भवंतु सुखिनः तथा वसुधैव कुटुंबकम के भाव के साथ एकजुट होकर कार्य विस्तार करना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement