RPSC Teachers Forum to Support Education of Girls Without Parents Under Hausla Program-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:41 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘हौसला कार्यक्रम’ के तहत माता-पिता विहीन बालिकाओं की शिक्षा का सहारा बनेगा आरपीएससी शिक्षक फोरम

khaskhabar.com: रविवार, 30 अगस्त 2026 3:09 PM (IST)
‘हौसला कार्यक्रम’ के तहत माता-पिता विहीन बालिकाओं की शिक्षा का सहारा बनेगा आरपीएससी शिक्षक फोरम
दौसा। आरपीएससी शिक्षक फोरम की जिला कार्यकारिणी ने इस वर्ष भी माता-पिता विहीन बालिकाओं की शिक्षा को सहारा देने का निर्णय लिया है। फोरम "हौसला कार्यक्रम" के अंतर्गत चयनित बालिकाओं को आर्थिक मदद के साथ-साथ शिक्षण सामग्री और वस्त्र भी उपलब्ध कराएगा। जिला संयोजक कैलाश शर्मा और जिलाध्यक्ष प्रहलाद फाटक्या के आतिथ्य में रविवार को फोरम की बैठक सम्पन्न हुई। जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र सैनी ने बताया कि बैठक में यह यह निर्णय लिया गया। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र बालिका को 2100 रुपये नगद, वर्ष भर की शिक्षण सामग्री और वस्त्र भेंट किए जाएंगे। इसका उद्देश्य निराश्रित बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि इच्छुक बालिकाओं से 30 अगस्त तक फोरम द्वारा जारी आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिला प्रवक्ता अभय सक्सेना ने बताया कि एक भी पात्र बालिका लाभान्वित होने से शेष नहीं रहे इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त से बढ़ाकर 15 सितंबर की गई है।
इस अवसर पर, राजेश निर्माण, महेन्द्र जीरोता, केशफूल डेन्डान, कालूराम मालपुरिया, राम खिलाड़ी मीणा, राजेन्द्र गुप्ता, शंभु दयाल पोटर, मीनाक्षी मल्होत्रा, विनोद सिंह, मनोज पावा, सतीश यादव, विक्रम यादव, ओम प्रकाश शर्मा, विमलेश गंगावत, मुरलीधर मीणा, शिवशंकर गांधी, घनश्याम चौबदार, मुरारी मीणा, पंकज अग्रवाल, राजेश भारती, अनिल शर्मा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement