Rohtak: Doctor from Karnataka pursuing MD at Post Graduate Institute of Medical Sciences commits suicide-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:11 am
Location
Advertisement

रोहतक : शादी में जाने के लिए छुट्टी नहीं मिली ताे डॉक्टर ने की खुदकुशी

khaskhabar.com : शनिवार, 15 जून 2019 2:35 PM (IST)
रोहतक : शादी में जाने के लिए छुट्टी नहीं मिली ताे डॉक्टर ने की खुदकुशी
रोहतक। हरियाणा के रोहतक में पीजीआई के एक डॉक्टर ने छुट्टी नहीं मिली तो आत्महत्या कर ली। मृतक कर्नाटक के रहने वाला था। डॉक्टर के सुसाइड के बाद पीजीआई में हालात तनावपूर्ण हो गए।

दरअसल पीजीआई में एमडी की पढ़ाई कर रहे कर्नाटक के एक डॉक्‍टर ने सिर्फ इसलिए आत्‍महत्‍या कर ली क्योंकि उसके एचओडी ने उसे उसकी बहन की शादी में जाने के लिए छुट्टी देने से मना कर दिया, जिसके बाद यह बात उस डॉक्‍टर को इतनी नागवार गुजरी कि उसने आत्‍महत्‍या कर ली। डॉक्टर के सुसाइड के बाद पीजीआई में हालात तनावपूर्ण हो गए। रेजीडेंट्स डॉक्टर्स ने पीजीआई में काम बंद कर दिया और हड़ताल पर चले गए हैं।

मामला रोहतक के पंडित भागवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रोहतक का है। 30 साल के ओंकार नाम के डॉक्टर ने अपने हॉस्टल में आत्महत्या की। फिलहाल पुलिस को ओंकार के पास से कोई सूसाइड नोट नहीं मिला है।

देशभर में जारी है डॉक्टरों की हड़ताल...
बता दें कि देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। बंगाल में लगातार पांचवें दिन भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। बंगाल के डॉक्टरों की हड़ताल को देशभर का समर्थन मिल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement