Advertisement
रॉकेट लॉन्चर हमला : तरनतारन का दौरा कर सकती है एनआईए

चंडीगढ़ | पंजाब के तरनतारन जिले में 'आतंकवादी' हमले में एक पुलिस थाने पर रॉकेट-चालित ग्रेनेड (आरपीजी) हमला किया गया। इसकी सूचना अधिकारियों ने शनिवार को दी। राहत की बात यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात हुए हमले के दौरान थाने में थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह समेत आठ लोग थाने में मौजूद थे। हमले में मेन एन्ट्रेंस के अलावा थाने की खिड़कियों के शीशे टूट गए। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जांच के लिए पहुंच गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है कि आरपीजी जैसे घातक हथियार का इस्तेमाल एक आतंकी एंगल की ओर इशारा करता है। सात महीने में राज्य के थाने पर यह दूसरा रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया है। इससे पहले मोहाली में पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस विंग के मुख्यालय पर आरपीजी हमला हुआ था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
तरनतारन
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features