Rocket entered the eye during fireworks, eye burst, referred to Udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 11, 2026 11:46 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आतिश बाजी के दौरान आँख मे घुसा रॉकेट, फूटी आँख, उदयपुर रेफर

khaskhabar.com: रविवार, 19 मई 2024 6:33 PM (IST)
आतिश बाजी के दौरान आँख मे घुसा  रॉकेट, फूटी आँख, उदयपुर रेफर
बांसवाड़ा। जिले के आबापुरा थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय गौतम कटारा की आंख में आतिशबाजी के दौरान रॉकेट घुस गया, जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए उसे उदयपुर रैफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सजवानियां थाना आबापुरा का रहने वाला गौतम कटारा अपनी ससुराल खानपुरा में रहता है। वहां सिरा बावसी के स्थापना का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान वहां पर आतिशबाजी की जा रही थी। इस दौरान पास खड़े रॉकेट उड़कर सीधे इसकी आंख में जा घुसा जिससे उसकी आंख पूरी तरह फूट गई। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को उदयपुर रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement