robbery seven million rupees in gonda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 2, 2023 4:03 pm
Location
Advertisement

बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटे पौने सात लाख

khaskhabar.com : बुधवार, 22 मार्च 2017 11:31 AM (IST)
बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटे पौने सात लाख
गोंडा। जिले के गोंडा-बहराइच रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने एक निजी फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी से असलहे के बल पर 6 लाख 77 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बहराइच की ओर भाग गये। लूट के शिकार कर्मी द्वारा डायल 100 को सूचना दिये जाने के बाद तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की रिपोर्ट खरगूपुर थाने में दर्ज कराई गई है।

बताया जाता है निजी फाइनेंस कम्पनी मेगा के कर्मचारी अनिल कुमार तिवारी मंगलवार की देर रात बहराइच से कलेक्शन कर वापस गोंडा लौट रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे मल्लापुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हे रोक लिया और बैग छीन लिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement