Advertisement
सड़क चौड़ाईकरण की कार्रवाई तेज, अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी

आयुक्त बीडीए कनिष्क कटारिया ने बताया कि 12 अक्टूबर, सोमवार को बीडीए तहसीलदार मनीष मीणा के साथ भरतपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने आर.बी.एम. से चांदपोल के मध्य सड़क मार्ग पर कार्रवाई करते हुए अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान सिंगल ऑयल मिल द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान ऑयल मिल मालिक ने स्वयं अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
प्राधिकरण द्वारा शेष अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण अधिकारियों ने ऑयल मिल मालिक को चेतावनी दी है कि निर्धारित तीन दिन की अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
इसके अतिरिक्त काली बगीची से कोठारी स्टोन के बीच सड़क के दोनों ओर लगभग 150 फीट के क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण हटाए गए। स्टोन व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों द्वारा सड़क सीमा में रखी गई पत्थर की पट्टियों को भी हटवाया गया, जिससे सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधा दूर की जा सके।
भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा मास्टर प्लान के अनुरूप सड़क चौड़ीकरण एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। प्राधिकरण ने संबंधित व्यक्तियों एवं व्यवसायियों से अपील की है कि वे सड़क सीमा में किए गए अतिक्रमण स्वयं हटा लें, ताकि विकास कार्यों को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


