Advertisement
यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा : डिवाइडर से टकराई बस, 13 यात्री हुए घायल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार की रात लगभग 02:10 बजे हुआ। कॉलर राम निवास द्वारा 02:16 बजे पीआरवी 1934 को घटना की सूचना दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक, बलदेव तत्काल मौके पर पहुंचे।
पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायल यात्रियों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा भेजा है। शेष यात्रियों के लिए वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था की गई और उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर कानून और व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और स्थिति पूर्ण रूप से नियंत्रण में है। पुलिस ने बस को हटाने और एक्सप्रेसवे पर यातायात को सुचारू बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस सड़क हादसे की वजह से एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिससे बाकी लोगों को यातायात में परेशानी हो रही थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मथुरा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


