road accident near udiapur, three people dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 1:08 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सडक़ हादसे में नगर पालिका चैयरमेन सहित तीन की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 03 सितम्बर 2016 10:52 AM (IST)
सडक़ हादसे में नगर पालिका चैयरमेन सहित तीन की मौत
उदयपुर। उदयपुर अहमदाबाद मार्ग पर शहर से 30 किमी पहले बारपाल क्षेत्र के खरपिया मोड़ पर हुए भीषण हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में 3 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। जब गाड़ी में बैठे लोग हल्की नींद में थे। जानकारी में मुताबिक निम्बाहेड़ा ( चितौडग़ढ़)के नगर पालिका चेयरमैन शंकरलाल राजौरा कार से गुजरात के द्वारका जी से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान शनिवार सुबह उनकी कार साइड में खड़े ट्रोले में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चेयरमेन राजौरा, उनकी पत्नी पार्वती देवी और ड्राइवर ओम कुमावत की मौके पर मौत हो गई।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement