Advertisement
हरियाणा में सड़क हादसा : यमुनानगर में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई टक्कर

पुलिस ने मृतकों की पहचान गांव भंगेड़ा निवासी 27 वर्षीय अनुज शर्मा और उसके दोस्त 35 वर्षीय सतपाल, निवासी मुजाफत कलां, के रूप में की है। पुलिस के अनुसार अनुज अपने दोस्त सतपाल को उसके घर छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वे गांव भंगेड़ा के पास पहुंचे, सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम आज कराया जाएगा।
तीन माह पहले हुई थी अनुज की शादी
हादसे में जान गंवाने वाले अनुज शर्मा की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। वह पेशे से डेंटल का काम करता था और अपनी खुद की दुकान खोलने की तैयारी में जुटा हुआ था। बताया गया है कि वह अपने दोस्त सतपाल के साथ मुजाफत कलां में डेंटल क्लिनिक की तलाश कर रहा था। हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यमुना नगर
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


