Road accident in Patiala: PRTC overloaded bus overturned after hitting a tree, panic in 52 seater bus filled with 130 passengers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 5, 2026 2:08 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पटियाला में सड़क हादसा : पेड़ से टकराकर पलटी PRTC ओवरलोड बस, 130 सवारियों से भरी 52 सीटर बस में मचा हड़कंप

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 सितम्बर 2025 1:30 PM (IST)
पटियाला में सड़क हादसा : पेड़ से टकराकर पलटी PRTC ओवरलोड बस, 130 सवारियों से भरी 52 सीटर बस में मचा हड़कंप
पटियाला। पंजाब के पटियाला में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (PRTC) की एक बस अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस धमाके के साथ पलट गई और पेड़ भी बस के ऊपर गिर पड़ा। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंजने लगी। जानकारी के मुताबिक यह बस 52 सीटर थी, लेकिन इसमें करीब 130 यात्री ठूंस-ठूंस कर बिठाए गए थे। ओवरलोडिंग की वजह से हादसे की भयावहता और बढ़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस का संतुलन बिगड़ने के बाद चालक उसे काबू में नहीं रख पाया और यह पेड़ से जा टकराई। हादसे में करीब 15 से 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कई यात्रियों के पैर और हाथ टूटने की सूचना है। घायलों को आसपास से गुजर रहे लोगों और एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बस में फंसे लोगों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि हादसे के काफी देर बाद भी कोई वरिष्ठ अधिकारी या प्रशासनिक अमला मौके पर नहीं पहुंचा।
हादसे से जुड़ा एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि बस में क्षमता से कहीं ज्यादा सवारियां बैठाई गई थीं। यही वजह रही कि हादसे के बाद यात्रियों की हालत और भी खराब हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement