संगरूर से उठी इंकलाबी लहर 2027 में बाजवा के गढ़ कादियां समेत पूरी कांग्रेस का करेगी सफाया : धालीवाल

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए धालीवाल ने कहा कि असल में कांग्रेस वह 'दीमक' है जिसने 75 सालों तक देश और पंजाब को लूटा है। उन्होंने कहा कि बाजवा साहब, आप उस पार्टी के नेता हैं जिसने पंजाब में इमरजेंसी लगाई, ऑपरेशन ब्लू स्टार किया, सिखों का कत्लेआम किया और हजारों युवाओं को झूठे पुलिस मुकाबलों में मरवा दिया। कोयला घोटाला से लेकर कैप्टन सरकार के समय साधु सिंह धर्मसोत और आशु जैसे मंत्रियों के भ्रष्टाचार तक, आपकी पार्टी ने पंजाब को केवल बर्बाद किया है।
कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई साधारण पार्टी नहीं, बल्कि संगरूर की इसी क्रांतिकारी मिट्टी से उठी एक लहर है, जिसने कैप्टन अमरिंदर सिंह, बादल परिवार और भट्ठल जैसे बड़े-बड़े राजनीतिक किलों की जड़ें हिला दीं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लहर संगरूर से चली थी, वह 2027 में बाजवा के गढ़ कादियां तक पहुंचेगी और कांग्रेस का पूरी तरह सफाया कर देगी। पिछली बार 92 सीटें आई थीं, अगली बार 100 से पार होंगी क्योंकि पंजाब के लोग अब कांग्रेस की 'लूट और कूट' वाली राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


